वो एक आदमी
जिसने पहली बार
सिर झुका कर
ईश्वर को पुकारा होगा
वो एक आदमी
जिसने पत्थर मे
भगवान तराशा होगा
वो एक आदमी
जिसने पहली बार
आस्था का बीज बोया होगा
जरूर उस आदमी से
बहुत अच्छा होगा
जिसने तोडा होगा
पहली बार
किसी के जीने का संबल
बहुत बुरा होगा
वह आदमी
जिसने
निराशा का आविष्कार किया होगा
और जिसने
आंसुओं को
निरा पानी बताया होगा

