Thursday, November 4, 2021

शुभकामना

 चौक चौक चन्दन चर्चित हो

         दिव्य ज्योत हो पावन

नई सोच के अभिनंदन से

         आलोकित घर आंगन


स्नेह शेष रहे जीवन भर

          नवल विभा मुस्काये

आत्मदीप्त हों जुगनू के सम

         गीति स्वस्तिक गाये


मुक्त वर्तिका हो ऐंठन से

         स्नेहसिक्त ज्योतिर्मय

क्षणभंगुर नश्वर जीवन का

          हर पल हो मंगलमय

        


2 comments:

आपकी बहुत बहुत आभारी हूँ कि अपना बहुमूल्य समय देकर आपने मेरा मान बढाया ...सादर

Followers

कॉपी राईट

इस ब्लॉग पर प्रकाशित सभी रचनाएं स्वरचित हैं तथा प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं यथा राजस्थान पत्रिका ,मधुमती , दैनिक जागरण आदि व इ-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं . सर्वाधिकार लेखिकाधीन सुरक्षित हैं